Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कारगिल विजय दिवस पर नौतनवा ने वीर शहीदों को किया नमन, पालिकाध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर नौतनवा ने वीर शहीदों को किया नमन, पालिकाध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को नौतनवा नगर के छपवा तिराहे स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त नगर के दो वीर सपूत शहीद पूरन बहादुर थापा एवं शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पढ़ें :- भीम आर्मी का प्रदर्शन: राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पेपर लीक और लाठीचार्ज की जांच की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में नौतनवा के वीर सपूत शहीद पूरन बहादुर थापा और शहीद प्रदीप थापा का बलिदान नगरवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अजय दूबे, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, अशोक रौनियार, लल्लू जायसवाल, रवि त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, लिपिक संतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली इमारत पर चला बुलडोजर, LDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण
Advertisement