पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर का अड्डा भी तबाह कर दिया गया है। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी आज सुबह बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ कस्बे के गांधी चौक पहुंचे। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। आतंक के खिलाफ इस बड़ी जीत की खुशी में मिठाइयाँ बाँटी गईं और पटाखे छोड़कर और राष्ट्रगान गाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
इस खुशी के मौके पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें मुख्य रूप से सरदार परमजीत सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया,पप्पू जायसवाल उर्फ चढ़ा, संजय पाठक , अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय सिंह, भाजपा नेता किशोर मद्धेशिया,मोती जायसवाल, सरदार बबी सिंह,व्यापारी नेता संतोष जायसवाल आदि शामिल रहे।
बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भागीदारी कर गांधी चौक पर स्थित जिले के सबसे बड़े ध्वज को सभी ने सलाम किया।
नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मंणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की इस साहसिक कार्रवाई की जितनी भी सराहना की जाए कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यवाही ही आतंकवाद का स्थायी समाधान हैं। उन्होने प्रधानमंत्री और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट