Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उबाल, अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू

नौतनवा में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उबाल, अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे में गैस एजेंसी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उपभोक्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी उपभोक्ताओं के डीएससी नंबर पर होम डिलिवरी बंद कर अवैध वसूली कर रही है। निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं और आधी रात से उपभोक्ताओं को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती

अनशनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन के निर्देशों की भी खुलेआम अनदेखी की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारें लगवाकर सिलेंडर वितरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित है।

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा—

“अगर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और वृहद रूप लेगा। एजेंसी की मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

अनशन स्थल पर एसडीएम नवीन प्रसाद पहुंचे और अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि—

पढ़ें :- Sambhal News : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, शादी की जिद पर अड़े थे दोनों

“होम डिलिवरी की सौ फीसदी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। ओवररेटिंग की शिकायत की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

लेकिन आश्वासन के बावजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब केवल समाधान ही स्वीकार होगा, भरोसे नहीं।

इस दौरान सुधांशु वर्मा, सत्यम सोनी, अमन आनंद, संतोष निषाद, दीपेंद्र बरनवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, विंध्याचल मद्धेशिया, मानक वर्मा, उमाशंकर पांडेय, बसंत बहादुर गुरूंग, चेतन चौहान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नौतनवा में गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग तेज, प्रशासन की परीक्षा जारी।

पढ़ें :- होमगार्ड भर्ती में दौड़ते-दौड़ते थमी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की सांसें, संजय सिंह बोले-यूपी में बेरोजगारी का ये है आलम
Advertisement