Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल की सेहत में सुधार,मुलाक़ातों का सिलसिला जारी

नौतनवा:वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल की सेहत में सुधार,मुलाक़ातों का सिलसिला जारी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी,जायसवाल सभा अतिथि भवन के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल की तबीयत गत दिनों अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रखा गया और एक जटिल ऑपरेशन के बाद अब उनकी हालत में काफी सुधार आया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

वर्तमान में नंदलाल जायसवाल अपने नौतनवा स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके शुभचिंतक, समर्थक और सहयोगी लगातार उनके घर पहुंचकर हालचाल ले रहे हैं और माता बनैलिया से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी क्रम में विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी गोरखपुर अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलता जाना।

आज मंगलवार को इंडो-नेपाल न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल, मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जायसवाल समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश जायसवाल, कोलकाता से आए जायसवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश जायसवाल,वरिष्ठ पत्रकार विजय चौरसिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग नंदलाल जायसवाल के आवास पहुंचे। सभी ने उनकी कुशलता पूछी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री नंदलाल जायसवाल के स्वस्थ होने की खबर से क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों और समाजसेवी संगठनों में खुशी का माहौल है। उनका सरल, मिलनसार और जनसेवा से जुड़ा व्यक्तित्व हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

 

Advertisement