पुलिस बूथ के आसपास नहीं दिखी पुलिस, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर
पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महाराजगंज :: नगर के व्यस्ततम क्षेत्र गांधी चौक पर शनिवार दोपहर लगा भीषण जाम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गया। चिलचिलाती धूप में जहां लोग खुद को बचाने के लिए छाया ढूंढते रहे, वहीं जाम में फंसी गाड़ियाँ घंटों तक रेंगती रहीं। स्थिति यह रही कि लोग पैदल निकलना भी मुश्किल समझ रहे थे।
तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि चौक पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा और अव्यवस्था का आलम बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, लेकिन शनिवार को हालात और गंभीर हो गए।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि गांधी चौक पर स्थापित पुलिस बूथ पर दूर–दूर तक कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से भगवान भरोसे छोड़ दी गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस चौकसी करती तो जाम की समस्या इतनी भयावह न बनती।
राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री तो जाम खुलने की उम्मीद में मिनटों नहीं बल्कि घंटों तक फंसे रहे।
पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire : लखनऊ भीषण आग में जान बचाने के लिए ग्रिल पकड़ लटका , फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांधी चौक जैसे संवेदनशील और व्यस्त इलाके में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नियमित की जाए ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।