पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: भारतीय जनता पार्टी नौतनवा के कैम्प कार्यालय पर आज नौतनवा नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल का फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया.
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ पाटी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शुरू किया गया. बाद में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल का फूल माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह देते हुए स्वागत किया. वही निवर्तमान नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरी का भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया.
जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिले के आईटीसेल संयोजक बृजेंद्र श्रीवास्तव ने किया.
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्देशिया,नगर महामंत्री सुनील श्रीवास्तव,नगर कोषाध्यक्ष रतन गुप्ता,भाजपा नेता चेयरमेन प्रत्याशी उमेश जायसवाल,बच्चू लाल चौरसिया,जितेंद्र जायसवाल,पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, अजय अग्रहरी,लालचंद चौधरी,दुर्गा मद्देशीय,सुधाकर जायसवाल,विशुनदेव चौरसिया,राजू पहलवान, सोनू वर्मा, अमित जायसवाल, सुधांसु वर्मा, राहुल मोदनवाल, गणेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट