Naveen Polishetty Accident: हिंदी और साउथ दोनों फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर नवीन पोलीशेट्टी (Naveen Polishetty) का एक्सीडेंट हो गया है. दरअसल, जानकारी के मुताबिक इस हादसे में नवीन को गंभीर चोटें आईं. नवीन न केवल एक अभिनेता हैं बल्कि एक लेखक भी हैं. दरअसल नवीन ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में भी काम किया था. इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों में पहचान मिली.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
हालांकि इस घटना में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे उन्हें काफी चोट आई है. जानकारी के मुताबिक, नवीन पोलिसेट्टी (Naveen Polishetty) का एक्सीडेंट अमेरिका में हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नवीन साइकिल चला रहा था और इसी दौरान नवीन की बाइक फिसल गई. पता चला कि नवीन उस वक्त अमेरिकी शहर डलास में थे और कहीं अकेले साइकिल चला रहे थे.
दुर्घटना के परिणामस्वरूप, गिरने के कारण उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में दरअसल नवीन का कंधा टूट गया है। हालांकि, नवीन का फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद उन्हें अमेरिका के इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.