Navratri Auto Sales : त्योहारी सीजन नवरात्रि के दौरान देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में कुल 10.32 लाख वाहन बिके। यानी औसतन हर मिनट करीब 80 वाहनों की सेल हुई। पिछले साल की समान अवधि में 10.12 लाख वाहन बिके थे। इस तरह कुल बिक्री में सालाना आधार पर 1.95% की बढ़ोतरी हुई है।
पढ़ें :- Bajaj Pulsar N250SS: Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N250SS , जानें डिस्प्ले, गियरबॉक्स और 4 वॉल्व इंजन
हालांकि, इस बार ऑटो बाजार के अलग-अलग सेगमेंट का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा।
दोपहिया वाहनों की बिक्री
दोपहिया वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई, जबकि कारों और SUV की बिक्री में गिरावट आई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री 5.78% बढ़कर 7.60 लाख यूनिट हो गई। वहीं, passenger vehicles की खुदरा बिक्री 13.66% घटकर 1.72 लाख यूनिट रह गई।
तीनपहिया वाहनों की बिक्री में मामूली गिरावट आई।
दोपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी से कुल ऑटो बाजार की ग्रोथ को सहारा मिला। अगर इस सेगमेंट में बढ़त नहीं होती, तो कुल बाजार की तस्वीर अलग हो सकती थी।
पढ़ें :- सनी लियोनी ने खरीदी धांसू SUV, बोलीं- ये है मेरा बीस्ट...,इतनी है कीमत
नवरात्रि के दौरान कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14.21% बढ़कर 34,120 यूनिट रही। ट्रैक्टर की बिक्री में भी 8.87% की बढ़ोतरी हुई और कुल 20,912 यूनिट बिके। कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री 10.86% बढ़कर 2,185 यूनिट पहुंच गई।