Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आग़ाज़ फाउंडेशन के कार्यालय पर नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम आयोजित

आग़ाज़ फाउंडेशन के कार्यालय पर नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम आयोजित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को नौतनवा स्थित आग़ाज़ फाउंडेशन के कार्यालय पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरात्रि के धार्मिक महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया।

पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार

फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान ने नवरात्रि की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पंचमी तिथि पर मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के महामंत्री जावेद कुरैशी ने आगंतुकों का माता रानी का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजन में सामाजिक सहभागिता और आपसी सद्भाव की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर शिक्षक नेता गंगाजल चौरसिया, रिंकू जायसवाल,हरिशंकर जायसवाल,पूर्व सभासद भानु कुमार, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि, जगदीश मद्देशिया, झिनक गौड़ और व्यापारी नेता सीताराम अग्रहरि, अमित जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने बैंकिंग सेवाओं को सूदख़ोरी से भी ज़्यादा बुरा बनाया, मोदी सरकार के 12 साल के शासन पर दागा 12 सवाल

Advertisement