Nawada Dalit Tola Fire: बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य में भले ही सुशासन की बात करती हो, लेकिन नवादा जिले की घटना ने इन दावों की पोल खोल दिया है। यहां पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में करीब 80 घर इस आग में जलकर खाक हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सिर्फ 20 घर ही आग में जले हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में जमीन के एक हिस्से पर फिलहाल दलित परिवारों का कब्जा है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दबंगों ने बुधवार की शामदलित परिवारों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की और पीड़ितों के घरों को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बुधवार की शाम अचानक दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट के साथ उनके घरों में आग लगा दी गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा
नवादा की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महा जंगलराज महा दानवराज महा राक्षसराज। नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगाई आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेखबर। गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।”
महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज!
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग।
नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2024
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
इस घटना पर यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीम मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।”
बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।
— Mayawati (@Mayawati) September 19, 2024