Nawaz Sharif Returns to London : पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) को वापस लंदन लौटना पड़ेगा। पाकिस्तान की सियासत में लगभग 45 साल से सक्रिय रहे नवाज शरीफ को सेना ने हाशिये पर डालने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Pakistan Army Chief Asim Munir) ने नवाज को जल्द लंदन लौटने के आदेश दिए हैं।
पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज के करीबी एक भरोसेमंद सूत्र का कहना है कि वे कथित रूप से खराब सेहत का हवाला देकर लंदन वापसी की योजना को जाहिर करेंगे। हालांकि, यह नवाज की राजनीतिक विदाई होने वाली है। नवाज के लंदन लौटने से सेना देश के प्रमुख नेताओं पर अपनी पकड़ और मजबूत कर लेगी। नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ को पंजाब सूबे का मुख्यमंत्री और भाई शहबाज शरीफ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना ने उन्हें दो टूक कहा है कि अब उनका परिवार राजनीतिक रूप से व्यवस्थित हो गया है, उन्हें पाकिस्तान से चले जाना चाहिए।
इसके अलावा आम चुनाव में नवाज शरीफ मनशेरा सीट से हार गए थे, लाहौर से 50 हजार वोटों से पिछड़ रहे नवाज को बाद में 80 हजार से विजेता घोषित किया गया। जिससे यह बात स्पष्ट है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ का जनाधार बेहद सिकुड़ गया है। वह इस बात को भली भांति जानते हैं। हाईकोर्ट में लाहौर सीट पर नवाज की जीत के खिलाफ फिर से मतगणना की याचिका दायर की गयी है। ऐसे में नवाज की राजनीतिक विदाई तय मानी जा रही है।