Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Naxal Attack Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमले में तीन जवान शहीद, 14 घायल

Naxal Attack Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमले में तीन जवान शहीद, 14 घायल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजापुर-सुकमा सीमा (Bijapur-Sukma Border) पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा (Jonaguda-Aliguda)  के पास मंगलवार को नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 14 जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप (Tekulgudam Camp) पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज (Jagdalpur Medical College) रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन (Cobra Battalion) और डीआरजी (DRG) के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है।

घायल जवानों ने बताया कि सुकमा पुलिस (Sukma Police) ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा (Jonaguda-Aliguda) की ओर एसटीएफ (STF) और डीआरजी (DRG)  के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे।

Advertisement