Najmul Hossain left Bangladesh’s Test captaincy: नजमुल हुसैन शांतो ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के बाद बांग्लादेश की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इससे पहले नजमुल को वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उनसे टेस्ट कप्तानी छीने जाने की संभावना थी।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसी महीने ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को एक साल के लिए बांग्लादेश का वनडे कप्तान नियुक्त किया था। जिसके बाद अब नजमुल हुसैन शांतो को टेस्ट की कप्तानी से हटाए जाने की संभावना दिख रही थी। शांतो ने यह फैसला श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से मिली करारी हार के बाद लिया है। दो टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश को मेजबान के खिलाफ एक पारी और 78 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश ने पाकिस्तान में रचा था इतिहास
पिछले साल नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर पर 2-0 से क्लीन स्वीप करके इतिहास रचा था। पहले टेस्ट में भी बांग्लादेश ने 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा टेस्ट बांग्लादेश ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ यह बांग्लादेश की पहली जीत थी। दोनों टीमों ने साल 2001 में पहली बार टेस्ट खेला था।