Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. NDA की केंद्र और राज्य की नीतीश सरकार आरक्षण विरोधी है…तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

NDA की केंद्र और राज्य की नीतीश सरकार आरक्षण विरोधी है…तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री और NDA सरकार ने 17 सालों में इतनी नौकरियां क्यों नहीं दी? जातिगत गणना क्यों नहीं कराई? आरक्षण का दायरा क्यों नहीं बढ़ाया?

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार,फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए करीब 960 करोड़ रुपये का टेंडर दिलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि, हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में देश में प्रथम बार बिहार में जाति आधारित गणना तथा उसके आंकड़े प्रकाशित कराने के साथ-साथ जातिगत गणना के अनुसार आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75% किया। BJP और NDA के लोगों ने दलितों/पिछड़ों और आदिवासियों के लिए आरक्षित 65% आरक्षण सीमा को रुकवा दिया। NDA की केंद्र और राज्य सरकार आरक्षण विरोधी है इसलिए बिहार में हमारी सरकार द्वारा दिए गए 65% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल नहीं कर रही है।

उन्होंने आगे लिखा कि, सभी वर्गों को सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक न्याय मिलें, उनका आर्थिक उत्थान हो इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत रहते हैं। यहीं वजह है की अपने 17 महीने के कार्यकाल में हमने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर 𝟓 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी, 3 लाख से अधिक नौकरियां प्रक्रियाधीन करायी। अन्यथा इन्हीं मुख्यमंत्री और NDA सरकार ने 17 सालों में इतनी नौकरियां क्यों नहीं दी? जातिगत गणना क्यों नहीं कराई? आरक्षण का दायरा क्यों नहीं बढ़ाया? आपके समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद के साथ हम सब मिलकर बिहारवासियों की उन्नति, प्रगति और उत्थान के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।

Advertisement