Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने क्वालीफाइंग राउंड में शानदार शुरुआत की है। नीरज ने पहला थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका है। इसी के साथ उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, क्योंकि फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए 84 मीटर दूरी तय की गयी है।
पढ़ें :- यूपी में MLC चुनाव के बीच सियासी घमासान : सपा ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने का लगाया आरोप
पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने भी धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हरा दिया। इसके साथ ही विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वह क्वार्टर फाइनल मैच आज शाम 4 बजे से यूक्रेन की ओक्साना लिवाच के खिलाफ खेलेंगी।