Neeru Dhanda Gold Medal : एशियाई खेलों में भारत की शूटर नीरू ढांडा ने मंगलवार को इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता है और ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली शूटर बनीं हैं। साथ ही उन्होंने कॉन्टिनेंटल रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है। इससे पहले, उन्होंने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की थी।
पढ़ें :- एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बारिश ने बदला पूरा समीकरण
हरियाणा की रहने वाली 26 साल की नीरू ने 28 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता और 24 के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नीरू जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। नीरू की यह जीत तब मिली जब उन्होंने प्रतियोगिता में पहले ही महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की थी। उनकी यह हालिया कामयाबी और भी खास है क्योंकि इससे पहले किसी भी भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट शूटर ने एशियाई खेलों में व्यक्तिगत मेडल नहीं जीता था।
रणधीर सिंह ने 1978 के खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में भारत के लिए ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था, जबकि रोंजन सोधी ने 2010 के खेलों में पुरुषों के डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। नीरू ने क्वालिफिकेशन राउंड में कतर की रे बासिल के साथ 118 पॉइंट्स के साथ टॉप करने के बाद संयुक्त लीडर के तौर पर फाइनल में प्रवेश किया था। यह स्कोर क्वालिफिकेशन के लिए खेलों का एक रिकॉर्ड भी था। हरियाणा की यह शूटर इस साल शानदार फॉर्म में रही हैं। जुलाई में, वह इटली में शॉटगन वर्ल्ड कप के ट्रैप इवेंट में वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।