Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NEET-PG की तैयारी कर रही MBBS डॉक्टर ने किया सुसाइड, कमरे से मिला नोट और दो वीडियो

NEET-PG की तैयारी कर रही MBBS डॉक्टर ने किया सुसाइड, कमरे से मिला नोट और दो वीडियो

By Harsh Gautam 
Updated Date

इटावा में 27 वर्षीय MBBS डॉक्टर सौम्या दीक्षित की मौत से परिवार में शोक है। सौम्या ने कानपुर की एक यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।

पढ़ें :- इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, चौथी मंजिल से गिरने के मामले की जांच शुरू

परिजनों के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थीं। रात को पिता के घर पहुंचने पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां सौम्या मृत मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

जांच के दौरान एक नोट मिला, जिसमें उन्होंने लंबे समय से मानसिक तनाव और चिंता से जूझने की बात लिखी थी। साथ ही अपने टैबलेट में दो वीडियो होने का भी जिक्र किया था। पुलिस ने टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी सौम्या परेशान थीं। वहीं पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों और अन्य पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाया हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल
Advertisement