NEET UG Cancelled 2026 : नीट परीक्षा (NEET 2026) रद्द किए जाने के फैसले ने तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय के विरोध में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने केंद्र सरकार पर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
पढ़ें :- NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द, एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
लाखों छात्रों के भविष्य पर संकट
प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र सालों-साल कड़ी मेहनत करते हैं। परीक्षा रद्द होने से न केवल उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है, बल्कि छात्रों के बीच भारी निराशा और असमंजस का माहौल पैदा हो गया है। इसके साथ ही संगठन ने मांग की है कि पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार सख्त रुख अपनाए और छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जल्द से जल्द स्पष्ट एवं ठोस निर्णय लिया जाए। संगठन का कहना है कि प्रभावित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, ताकि उनका कीमती शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो।
पुलिस की कार्रवाई
आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के बाहर प्रदर्शन उग्र होते देख भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 20 से 25 एनएसयूआई(NSUI) कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन बस में बैठाया और मंत्रालय परिसर से हटाकर नजदीकी पुलिस थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया गया है।
छात्रों में असमंजस की स्थिति
वहीं, नीट परीक्षा के अचानक रद्द होने से देशभर के चिकित्सा उम्मीदवारों में डर और अनिश्चितता का माहौल है। इससे जुड़े छात्रों का कहना है कि बार-बार परीक्षा प्रणाली में होने वाली ये गड़बड़ियां उनकी मानसिक सेहत और करियर के लिए घातक साबित हो रही हैं।
पढ़ें :- 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया...NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने पर बोले राहुल गांधी
अब पेपर रद्द
नीट (UG) 2026 की परीक्षा रविवार, 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक की खबरों और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 12 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में मोदी सरकार की लापरवाही और NEET पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN के नेतृत्व में मोदी सरकार की लापरवाही और NEET पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार हो रहे पेपर लीक ने साबित कर दिया है कि सरकार छात्रों का… pic.twitter.com/ztvpJUaphJ
— NSUI (@nsui) May 12, 2026
पढ़ें :- NEET UG Cancelled: अशोक गहलौत, बोले-भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया और अब सच्चाई सामने आई
NSUI ने लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में मोदी सरकार की लापरवाही और NEET पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार हो रहे पेपर लीक ने साबित कर दिया है कि सरकार छात्रों का भविष्य बचाने नहीं, बल्कि शिक्षा माफियाओं को बचाने में लगी है। देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, न्याय के लिए हमारी आवाज़ बुलंद रहेगी।
नीट परीक्षा का रद्द हो जाना इस बात का प्रमाण है कि गड़बड़ी बड़े स्तर पर हुई, सरकार है तो जिम्मेदारी भी लेना सीखो मोदी जी : विनोद जाखड़
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने नीट परीक्षा का रद्द हो जाना इस बात का प्रमाण है कि गड़बड़ी बड़े स्तर पर हुई थी पर कुछ सवालों के जवाब पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है। जिन बच्चों ने सही में मेहनत कर के परीक्षा दी उनके साथ हुए अन्याय का जिम्मेदार कौन है ? कौन से बड़े ग्रुप इस पेपर लीक में शामिल थे ? जो बच्चे परीक्षा के बाद घर लौट गए उनको व उनके परिवार को होने वाली परेशानी का जिम्मेदार कौन है ?
#NEET परीक्षा का रद्द हो जाना इस बात का प्रमाण है कि गड़बड़ी बड़े स्तर पर हुई थी पर कुछ सवालों के जवाब पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है।
1. जिन बच्चों ने सही में मेहनत कर के परीक्षा दी उनके साथ हुए अन्याय का जिम्मेदार कौन है ?
2. कौनसे बड़े ग्रुप इस पेपर लीक में शामिल थे ?
3. जो…— VINOD JAKHAR (@VinodJakharIN) May 12, 2026
पढ़ें :- मनोज अग्रवाल पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी हुए नियुक्त, तो राहुल गांधी, बोले-BJP-EC के 'चोर बाज़ार' में, जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम
हकीकत यह कि मोदी सरकार ने छात्रों का भविष्य पेपर माफियाओं को बेच दिया था अब जब पोल खुल गयी तो पेपर रदद् करना पड़ा। सरकार है तो जिम्मेदारी भी लेना सीखो मोदी जी।