Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Neha Singh Rathore New Song: नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर सरकार पर कसा तंज, भारत-पाकिस्तान के झगड़ा में काहे अमेरिका थानेदार…

Neha Singh Rathore New Song: नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर सरकार पर कसा तंज, भारत-पाकिस्तान के झगड़ा में काहे अमेरिका थानेदार…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Neha Singh Rathore New Song: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर कई आंतकी ठिकाने तबाह कर दिए थे. इसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो गए हैं. पाक सेना ने भारत के बॉर्डर से सटे इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल से भी हमला किया. हालांकि भारतीय सेना ने पाक के सभी हमलो को नाकाम कर दिया.

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

इसके बाद अमेरिका ने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा कराई. वहीं इसे लेकर अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने नए गीत से तंज कसा है. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर अपने तंजभरे गीतों से सरकार को घेरे रहती हैं.

पढ़ें :- पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’

हाल ही में नेहा ने भारत और पाक के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद पीएम मोदी का नाम लिए बिना चौकीदार कायर बा गाना गाया था. वहीं अब उन्होंने अपने नए गाने में अमेरिका की मध्यस्थता करने पर तंज कसा है. इस बार उन्होंने गीत गाया है भारत-पाकिस्तान के झगड़ा में काहे अमेरिका थानेदार… नेहा का ये गाना काफी वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया है.

 

Advertisement