Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal News: नेपाल में आई भयावक बाढ़ के बाद फिर जारी हुआ अलर्ट, तिब्बत में बांध टूटने की सूचना

Nepal News: नेपाल में आई भयावक बाढ़ के बाद फिर जारी हुआ अलर्ट, तिब्बत में बांध टूटने की सूचना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Nepal News: नेपाल में आई बाढ़ से वहां की स्थिति काफी भयावक बनी हुई है। लापता लोगों की खोजबीन चल रही है। इसके साथ ही बड़े स्तर पर रेस्क्यू आपरेशन जारी है। इन सबके बीच नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट में बताया गया है कि, तिब्बत की तरफ पानी का बांध फिर टूटने की सूचना मिली है। पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे कर्मियों और आम लोगों से तत्काल सतर्क रहने की अपील की है।

पढ़ें :- नेपाल में बाढ़ के कहर के बीच चमत्कार! पानी में डूबी बैंक शाखा से मिला 50 करोड़ का सोना और भारी कैश

नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि, तिब्बती क्षेत्र में पानी का बांध फिर टूटने की जानकारी मिली है। इसके मद्देनजर सभी सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत अभियान में शामिल लोगों और आम नागरिकों को तत्काल सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। पुलिस ने कहा कि, लोग इसकी जानकारी अपने आसपास के लोगों से साझा करें ताकि वो अलर्ट रहें।

दरअसल, आज सुबह चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण सहित सभी प्रकार के काम रोक दिए गए हैं।

बता दें कि, नेपाल में आए बाढ़ से भयानक स्थिति बनी हुई है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या करीब 469 तक पहुंच गयी है। वहीं, 1400 से अधिक लोग लापता हैं। प्रभावित लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक शामिल हैं। नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 910 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें 517 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक 50 विदेशी नागरिकों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला गया है।

पढ़ें :- Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार, मृतकों की संख्या 781 पहुंची, रेस्क्यू जारी
Advertisement