Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल पुलिस के जवान पर पर्यटकों को परेशान करने और नशे में अभद्रता करने का आरोप,कार्रवाई की मांग

नेपाल पुलिस के जवान पर पर्यटकों को परेशान करने और नशे में अभद्रता करने का आरोप,कार्रवाई की मांग

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों के साथ जांच के नाम पर कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। भारत के सोनौली से नेपाल के भैरहवा जाते समय ढांडा पुल के पास रात करीब 9:30 बजे नेपाल पुलिस के जवान दिलीप कुमार प्रजापति पर दो भारतीय पर्यटकों को घंटों तक परेशान करने और धमकाने का आरोप लगा है।

पढ़ें :- Milk Price Hike : मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 6 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा

गोरखपुर निवासी अजय कुमार और दिल्ली निवासी बिक्की के मुताबिक, वे भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ी से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान ढांडा पुल के पास तैनात नेपाल पुलिस के जवान दिलीप कुमार प्रजापति ने उनकी गाड़ी को जांच के नाम पर रोक लिया। आरोप है कि जवान ने भारतीय नंबर प्लेट को निशाना बनाते हुए उन्हें काफी देर तक रोके रखा और अनावश्यक रूप से परेशान किया।

दोनों पर्यटकों का आरोप है कि जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकियां भी दे रहा था। पर्यटकों का कहना है कि सुरक्षा और जांच के नाम पर इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

दोनों भारतीय पर्यटकों ने नेपाल पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित जवान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

उनका कहना है कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं। ऐसे में सीमा पार आने-जाने वाले पर्यटकों के साथ यदि इस तरह का व्यवहार होता है तो इससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच गलत संदेश जाएगा और आपसी संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। 

पढ़ें :- Viral Video : कौशाम्बी में चलती बाइक पर युवक व युवती के रोमांस का खतरनाक स्टंट वायरल, पुलिस ने शुरु की जांच

अब सवाल यह है कि क्या नेपाल पुलिस प्रशासन इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराएगा और पर्यटकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों पर जवाबदेही तय करेगा?

इस मामले में नेपाल भारत मैत्री संघ के रूपंदेही जिला अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि यदि भारतीय पर्यटकों के साथ इस तरह की घटना हुई है तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और भविष्य में किसी भी भारतीय पर्यटक को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखना दोनों देशों की जिम्मेदारी है। सीमा पर सुरक्षा जांच जरूरी है, लेकिन जांच के नाम पर पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।

पढ़ें :- स्वच्छता में चमका नवाबों का शहर लखनऊ, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
Advertisement