पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल लुम्बनी प्रेदश के कृषि मंत्री भांडरी लाल यादव का भैरहवां कस्बे में स्वागत किया गया। इस क्रम मे समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया ने भी सीमावर्ती क्षेत्र के किसानो की तरफ से उन्हे बुके भेंट कर एक शिष्टाचार मुलाकात की।
पढ़ें :- गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल
इस दौरान श्री कनौजिया ने सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इसके साथ ही देश के राजनीतिक मुद्दे पर भी चर्चा की। इस दौरान नेपाल जनता समाजवादी पार्टी के कपिलवस्तु जिले के जिला उपध्यक्ष इरफान खान भी मौजूद रहे।
श्री कनौजिया ने नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कृषि मंत्री से हुए सुखद मुलाकात के संबंध में बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के विभिन्न तरह की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। और कई मुद्दे पर उनका ध्यान भी आकृष्ट कराया गया है।