Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. नीदरलैंड्स टीम ने उड़ाई ICC के नियमों की धज्जियां; दूसरी टीम के खिलाड़ी को उतार दिया मैदान पर

नीदरलैंड्स टीम ने उड़ाई ICC के नियमों की धज्जियां; दूसरी टीम के खिलाड़ी को उतार दिया मैदान पर

By Abhimanyu 
Updated Date

Madison Landsman Controversy: दुनिया भर में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो किसी और देश के मूल निवासी हैं, और किसी दूसरे देश की टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन आईसीसी (ICC) ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं, जिसका पालन सभी क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों को करना पड़ता है। हालांकि, नीदरलैंड्स (Netherlands) की महिला क्रिकेट टीम ने इन नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दी।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, नीदरलैंड्स और इटली की महिला क्रिकेट टीमों (Netherlands-W vs Italy-W 1st T20I) के बीच 28 मई को 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड्स की टीम ने 94 रन से जीत हासिल की, लेकिन आईसीसी के नियमों को ताक पर रखकर। इटली के खिलाफ इस मैच में नीदरलैंड्स ने मेडिसन लैंड्समैन (Madison Landsman) को मौका दिया, जोकि पहले साउथ अफ्रीका के लिए खेलती थीं। लेकिन वह साउथ अफ्रीका को छोड़कर नीदरलैंड्स (Netherlands) में बस चुकी हैं।

आईसीसी नियम के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी एक देश छोड़कर किसी दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहे तो इसके लिए कम से कम दो साल का अंतराल होना चाहिए। लेकिन नीदरलैंड्स ने इस नियम को नजरअंदाज करते हुए जरूरी समय अंतराल पहले इटली के खिलाफ मैदान पर उतार दिया। बता दें कि 20 साल की मेडिसन लैंड्समैन (Madison Landsman) ने साउथ अफ्रीका के लिए पिछले साल जनवरी में ही खेला था।

नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने मानी गलती

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

मैच के बाद नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड (Netherlands Cricket Board) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लैंड्समैन को समय अंतराल से पहले खिलाने की अपनी गलती मान ली है। बोर्ड ने आईसीसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी है। इस मामले में आईसीसी की ओर से आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस गलती के लिए लैंड्समैन पर कुछ मैच का बैन लग सकता है। इसके अलावा लैंड्समैन जिस मैच में खेलने उतरी थीं उसे रद्द किया जा सकता है।

Advertisement