New Apple Store in India: लोकप्रिय आईफोन निर्माता एपल ने अब भारत में अपने रिटेल स्टोर की संख्या में विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत दिल्ली और मुंबई के बाद देश में चार नए एपल रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। कंपनी यह फैसला पहले दो स्टोर की भारी सफलता के बाद लेने जा रही है।
पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली और मुंबई स्थित एपल के दोनों स्टोर्स ने भारत में कंपनी के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विश्लेषकों के अनुसार, अकेले दिल्ली और मुंबई देश में एप्पल के कारोबार का पांचवां हिस्सा बनाते हैं। भारत में लक्जरी एपल गैजेट्स की डिमांड को देखते हुए आगामी स्टोर बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खुलेंगे। साथ ही, कंपनी मुंबई में एक और स्टोर की योजना बना रही है।
Apple अब भारत में पूरे iPhone 16 लाइनअप का प्रॉडक्शन कर रहा है, जिसमें हाई-एंड iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि Apple इन डिवाइसों को बनाने के लिए फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी कर रहा है।
फॉक्सकॉन आईफोन 16, 16 प्लस और प्रो मैक्स मॉडल का प्रभारी है, जबकि पेगाट्रॉन आईफोन 16 और 16 प्रो का प्रबंधन कर रहा है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स iPhone 16 और 16 प्लस मॉडल भी बनाएगा। ये गैजेट्स न केवल भारत में बेचे जाएंगे, बल्कि अन्य देशों में भी निर्यात किए जाएंगे।