New Honda City Facelift : लग्जरी आटो कंपनी होंडा कार्स इंडिया भारतीय बाजार में कल 22 मई 2026 को होंडा सिटी फेसलिफ्ट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Updated Sedan की आधिकारिक झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है। जबकि हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरों और डीलरशिप पर देखी गई तस्वीरों से इसके लॉन्च से पहले कई जानकारियां सामने आई हैं। होंडा सिटी फेसलिफ्ट में Cosmetic Updates, नए फीचर्स और बेहतर केबिन टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जबकि इंजन के ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे।
पढ़ें :- Tata Tiago EV : टाटा टियागो EV अब दिखेगी प्रीमियम, लॉन्च से पहले सामने आई नई डिजाइन
डिज़ाइन
होंडा सिटी फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका नया फ्रंट डिज़ाइन होगा. अपडेटेड सेडान में नए डिज़ाइन के LED Headlights और हाउसिंग के ऊपरी हिस्से में Slim LED DRLs मिलने की उम्मीद है। होंडा ने ग्रिल के ऊपर एक Connected Lighting Element का भी टीज़र जारी किया है, जो Honda City Facelift को और भी Premium and Modern Look देता है।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट की ग्रिल का डिज़ाइन पहले से ज़्यादा शार्प है और अब इसमें पुराने मेश पैटर्न की जगह Horizontal Elements दिए गए हैं। स्पोर्टी लुक के लिए फ्रंट बंपर को भी Redesign किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में टेस्ट के लिए देखी गई कारों में फॉग लैंप नहीं थे।
इंजन ऑप्शन
मैकेनिकल रूप से, होंडा सिटी फेसलिफ्ट में संभवतः वही पावरट्रेन विकल्प बरकरार रहेंगे। स्टैंडर्ड मॉडल में 121 बीएचपी पावर और 145 एनएम टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5 लीटर का Naturally Aspirated Petrol Engine होने की उम्मीद है। Transmission Options में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT Automatic शामिल होंगे।
होंडा से ये भी उम्मीद की जा रही है कि वो होंडा सिटी फेसलिफ्ट के मजबूत Hybrid Variant की पेशकश जारी रखेगी, जिसमें 1.5 लीटर Atkinson-Cycle Hybrid Powertrain है जो 124 एचपी और 253 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।