New Honda NX500 E-Clutch Technology : आटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने भारत में अपनी खास E-क्लच तकनीक के साथ नई NX500 को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) है।
अब NX500 में क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना ही गियर बदले जा सकते हैं, हालांकि गियर पैडल को मैनुअल रूप से दबाना होगा। इसके साथ ही, होंडा ने Middleweight Adventure Segment में Clutch Automation Technology पेश की है। कुछ समय पहले BMW मोटरराड ने इसी तरह के सेटअप वाली नई F 450 GS लॉन्च की थी। यह मिडिलवेट एडवेंचर टूरर रोज़ाना की राइडिंग के लिए ज़्यादा आसान हो गई है, क्योंकि इसमें मैनुअल क्लच इस्तेमाल करने की ज़रूरत कम हो जाती है – खासकर ट्रैफिक और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान।
पढ़ें :- TVS iQube S : टीवीएस आईक्यूब एस का नया अवतार , जानें खास डिजाइन और रेंज
मोनोशॉक सस्पेंशन
नई NX500 के बाकी मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही हैं। इसमें 471cc का ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जो 8,500rpm पर 47hp की पावर और 6,500rpm पर 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ड्यूल और सिंगल डिस्क ब्रेक
ट्रांसमिशन के लिए 6 गियर, सस्पेंशन के लिए आगे USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे ड्यूल और सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ Dual-channel ABS सिस्टम दिया है।