Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Thar का नया मॉडल लॉन्च , शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये, जानें फीचर्स और इंजन डिटेल्स

Mahindra Thar का नया मॉडल लॉन्च , शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये, जानें फीचर्स और इंजन डिटेल्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra Thar New model :  दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अब अपनी नई थार लॉन्च कर दी है। इसका नाम Mahindra Thar OG है। वहीं कीमत की बात करें तो नई महिंद्रा थार OG की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये है। बता दें कि नई थार पुराने 3-door model की पहचान को बरकरार रखती है लेकिन इसके अंदर और बाहर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

पढ़ें :- BMW Naked Street Fighter : BMW F 450 R स्ट्रीटफाइटर का टीज़र जारी, 1 अक्टूबर को ऑफिशियल डेब्यू

कीमत और वेरिएंट
नई महिंद्रा थार OG को AXT, LXT और ZXT तीन ट्रिम में पेश किया गया है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत कुछ इस तरह से है-

महिंद्रा थार OG AXT- 10.32 लाख रुपये
महिंद्रा थार OG LXT- 12.99 लाख रुपये
महिंद्रा थार OG ZXT- 13.99 लाख रुपये

2.2-लीटर डीजल इंजन
इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल LXT की कीमत RWD ऑटोमैटिक के लिए ₹16.49 लाख, 4WD मैनुअल के लिए ₹16.43 लाख और 4WD ऑटोमैटिक के लिए ₹18 लाख है। इसी इंजन के साथ ZXT की कीमत ₹17.49 लाख से शुरू होकर 4WD ऑटोमैटिक में ₹18.99 लाख तक जाती है।

2.0-लीटर पेट्रोल इंजन
2.0-लीटर पेट्रोल इंजन वाले LXT की कीमत RWD ऑटोमैटिक में ₹14.77 लाख, 4WD मैनुअल में ₹15.60 लाख और 4WD ऑटोमैटिक में ₹17.23 लाख है। ZXT पेट्रोल की कीमत ₹16.09 लाख से शुरू होकर ₹17.75 लाख तक जाती है।

पढ़ें :- जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को मिलेगी पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

ऐसे में नई थार OG की कीमत 10.32 लाख से 18.99 लाख रुपये तक जाती है। इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। कंपनी के अनुसार, शुरुआती कीमतें 30 नवंबर 2026 तक डिलीवर होने वाली गाड़ियों पर लागू रहेंगी।

नई महिंद्रा थार OG इंजन
महिंद्रा ने थार OG में तीन इंजन विकल्प दिए हैं. 1.5-लीटर D117 CRDe डीजल इंजन पहले की तरह 87.2kW पावर और 300Nm टॉर्क देता है। यह इंजन केवल RWD और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

वहीं 2.0-लीटर G20 TGDi पेट्रोल इंजन को पहले से ज्यादा ताकत मिली है। यह अब 119kW पावर और 330Nm टॉर्क जनरेट करता है।

2.2-लीटर D22 mHawk डीजल इंजन 111.9kW पावर और 330Nm टॉर्क देता है। 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ RWD ऑटोमैटिक, 4WD मैनुअल और 4WD ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।

प्लेटफॉर्म
नई थार OG को कंपनी के नए MGlyde 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा मजबूत है।

पढ़ें :- Hyundai की नई SUV बेयॉन की बुकिंग शुरू ,  हो सकती है त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च

इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग
SUV में रियर Pentalink सस्पेंशन के साथ Watts Link दिया गया है. इसके अलावा Electronic Power Steering और बेहतर NVH यानी शोर, कंपन और झटकों को कम करने के लिए काम किया गया है।

इसमें Davinci damping technology भी दी गई है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में सस्पेंशन के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने में मदद करती है।

फीचर्स
नई महिंद्रा थार OG में कई फीचर्स मिलने वाले हैं। केबिन की बात करें तो टॉप ZXT वेरिएंट में Truffle Brown रंग की एम्बॉस्ड लेदरेट सीटें और लेदरेट से लिपटा Steering wheel मिलता है। LXT और ZXT में 10.25-इंच HD Touchscreen infotainment system दिया गया है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है।

Advertisement