Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed: सर्दी की छुट्टियों को लेकर आया नया आदेश; जानें- कब तक बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed: सर्दी की छुट्टियों को लेकर आया नया आदेश; जानें- कब तक बंद रहेंगे स्कूल

By Abhimanyu 
Updated Date

UP School Closed: यूपी के तमाम जिले इस समय भीषण शीत लहर और कोहरे की चपेट में हैं। जिसको देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं। इसी कड़ी में आगरा के डीएम जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्कूल बंद रखने को लेकर नया आदेश जारी किया है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

नए आदेश के अनुसार, आगरा में शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोहरा व शीतलहर में कोई स्कूल नहीं खुलेगा। यह आदेश जिले के CBSE, ICSE, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में लागू होगा। वहीं, आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यानी रविवार से लेकर बुधवार तक जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ यूपी और दिल्ली समेत कई राज्य इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीत लहर और कोहरे ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। वहीं, इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन सुबह कोहरा छाया रह सकता है, जबकि सर्द हवाएं लोगों की मुसीबत बढ़ाएंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में 1248 फ्लैटों की बुकिंग शुरू, एलडीए को खरीदारों का इंतजार
Advertisement