वाशिंगटन। Google Wallet ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसमें ‘पैकेज ट्रैकिंग’ फीचर को शामिल किया है। यह नया टूल ऑनलाइन शॉपिंग कूरियर और पार्सल को सीधे वॉलेट ऐप के अंदर ही ट्रैक करने की सुविधा देता है।
पढ़ें :- एक गांव, एक बदलाव, एक नई शुरुआत, अकोदरा - भारत का पहला डिजिटल गांव
Gmail से सीधे लिंक होगा डेटा
यह फीचर आपके Gmail पर प्राप्त डिजिटल रसीद और ट्रैकिंग नंबर की मदद से गूगल वॉलेट उसे ऑटोमैटिकली सिंक कर लेता है। इसके बाद आपके पार्सल का लाइव स्टेटस सीधे ऐप की होम स्क्रीन पर दिखने लगता है।
अलग से कूरियर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को डिलीवरी स्टेटस देखने के लिए बार-बार FedEx, UPS, DHL जैसे अलग-अलग कूरियर कंपनियों की वेबसाइट पर जाने या उनके ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके सभी पैकेज एक ही डैशबोर्ड पर दिख जाएंगे। इसकी विस्तार रूप से जानकारी के लिए ऐप में एक ‘ट्रैक पैकेज’ बटन भी दिया गया है, जो आपको सीधे कूरियर पार्टनर के पेज पर रीडायरेक्ट कर देता है।
पढ़ें :- अमेरिकी सेना का बड़ा कदम, मिडिल ईस्ट में सैनिकों के मोबाइल फोन जब्त करने की तैयारी, जानें वजह
उपलब्धता और सीमाएं
फिलहाल यह नया फीचर यूनाइटेड स्टेट्स (United States) के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इसके अलावा, शुरुआती चरण में यह केवल कुछ बड़े और चुनिंदा ऑनलाइन विंडो शॉपिंग ब्रांड्स जैसे व्यापारियों को ही सपोर्ट कर रहा है। अगामी समय में इसे अन्य देशों और छोटे रिटेलर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है।
इस फीचर को कैसे एक्टिवेट करें?
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Gmail ऐप में जाकर एक सेटिंग ऑन करनी होगी—
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gmail ऐप खोलें।
- Settings में जाएं और अपना Email Account चुनें।
- General सेक्शन के अंदर Package Tracking और Smart features and personalization वाले विकल्पों को इनेबल करें।