Citroen C3 Aircross Automatic Variant : फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने सी3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) को 2023 सितंबर महीने में लॉन्च किया था। अब कार को 29 जनवरी 2024 को नए विकल्प के साथ के साथ पेश किए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को ऑटोमैटिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
पढ़ें :- Maruti Victoris Aurum launch : 'विक्टोरिस ऑरम एडिशन' लॉन्च , जानें डिजाइन थीम और कीमत
दरअसल, सिट्रोएन ने सी3 एयरक्रॉस को शुरुआत में केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ पेश किया गया था। नए वेरिएंट के आने बाद कॉम्पैक्ट एसयूवी के आउटपुट में वृद्धि देखने की उम्मीद है। संभावना जतायी जा रही है कि एटी गियरबॉक्स विकल्प शीर्ष दो ट्रिम्स में उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें प्लस और मैक्स शामिल होंगे। इसके अलावा मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प की तरह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले C3 एयरक्रॉस में भी 5+2 सीटिंग का विकल्प दिया जा सकता है।
सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प की कीमतों को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। इसे 10 से 15 लाख रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है।