Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवविवाहिता की गैलेंडर मशीन से गला काट कर हत्या,एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,दहला पनियरा इलाका

नवविवाहिता की गैलेंडर मशीन से गला काट कर हत्या,एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,दहला पनियरा इलाका

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पनियरा थाना क्षेत्र के पुराना खुटहा कस्बे में एक नवविवाहिता की गलेंडर मशीन से गला काट कर हत्या कर दिया गया। चर्चा है कि महिला गर्भवती थी। सूचना पर मौके पर एसपी सीओ भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा है और पुलिस तैनात है। बताया गया कि अमरजीत पासवान ने अपने पुत्र अजय की शादी एक साल पूर्व कोठीभार थाना क्षेत्र के गौरा दूबे निवासी विनोद पासवान की पुत्री पूनम के साथ की थी। पत्नी पत्नी में आये दिन विवाद होता रहता था। चर्चा है कि अजय अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और किसी दूसरी महिला के साथ उसके संबंध थे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मृतका के भाई संदीप ने बताया मंगलवार की सुबह मायके वालों को उसकी बहन की सास ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है और अंदर से दरवाजा बंद कर कमरे में है, दरवाजा नहीं खोल रही है। मायके वाले जब पहुंचे तो दरवाजा खोल कर अंदर गये तो पूनम का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला गलैंडर मशीन से काटा गया था। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि वही बगल में रात में डीजे बज रहा था जिस कारण किसी को रात मे कुछ पता नहीं चल सका। सुबह जब पुलिस पहुंची तो घटना सुनकर लोग चर्चा करने लगे। मृतका का पति टाइल्स लगाने का काम करता था।

एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया मंगलवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में शव घर के अंदर पड़ा हुआ है मेरे द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। इस संबध में परिजनो से तहरीर प्राप्त की जा रही है। परिजनो द्वारा पति, सास और अन्य पर आरोप लगाए गए है इन सब आरोपी को नामजद किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रहा है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया असनाई का मामला आ रहा है बाकी पूछताछ चल रहा है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement