News Royal Enfield Hunter 450 : यूथ में पॉपुलर नई हंटर 450cc को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। पिछले एक साल से कंपनी इसे टेस्ट कर रही है। कंपनी हंटर 450 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इंजन
खबरों के मुताबिक नई Hunter 450cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 40 bhp की पावर देगा और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इंजन न सिर्फ पावरफुल होगा बल्कि स्मूथ भी होगा, यह हर तरह की कंडीशन में बेहतर परफॉरमेंस देगा। बाइक का वजन 180 से लेकर 190kg तक जा सकता है।
डिजाइन
नई रॉयल एनफील्ड हंटर 450 को ऑन रोड और ऑफ रोड के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। इसके अलावा इसमें TFT कलरफुल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है। बाइक में एयर क्लीनर – पेपर एलीमेंट, असिस्ट क्लच और सेमी-डिजिटल ट्रिपल नेविगेशन सिस्टम जैस कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस नए मॉडल की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।