Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Nia Sharma Birthday Special: लिपलॉक सीन के चलते सुर्खियों में रही निया शर्मा ने इंडस्ट्री में ऐसे बनाई जगह

Nia Sharma Birthday Special: लिपलॉक सीन के चलते सुर्खियों में रही निया शर्मा ने इंडस्ट्री में ऐसे बनाई जगह

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Nia Sharma Birthday Special: टीवी फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) आज अपना 34 वां बर्थड़े सेलिब्रेट कर रहीं हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था, गौरतलब है कि निया (Nia Sharma) ने छोटे पर्दे पर सीरियल काली- एक अग्निपरीक्षा से डेब्यू किया था.

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

इसके बाद वह सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में नजर आईं. इस सीरियल में उन्होंने ‘मानवी’ का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाई. साल 2014 में निया शर्मा (Nia Sharma) ने सीरियल ‘जमाई राजा’ में ‘रोशनी पटेल’ का किरदार निभाया था.

आपको बता दें,  निया ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने साल 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड से ओटीटी पर डेब्यू किया था.


इस वेब सीरीज में निया ने अपने ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा वह फीमेल एक्ट्रेस के साथ लिपलॉक सीन के चलते भी चर्चा में आई थीं.

निया शर्मा ने साल 2017 के दौरान खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था. इस शो में निया फाइनलिस्ट बनी थीं, लेकिन इसका हिस्सा नहीं रहीं.


नागिन 4 और इश्क में मरजावां जैसे सीरियल में काम करते हुए निया शर्मा (Nia Sharma) को इतनी लोकप्रियता मिली कि वह टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बन गईं.

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

साल 2016 के दौरान वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर थीं, जबकि साल 2017 के दौरान उन्होंने दूसरी रैंकिंग हासिल की|

Advertisement