Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कामाख्या मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं निया शर्मा, तस्वीरें हुई वायरल

कामाख्या मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं निया शर्मा, तस्वीरें हुई वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: टीवी सेंसेशन निया शर्मा ने असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में देवी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के बाहर क्लिक की गई फोटोज को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फोटोज में निया पाउडर पिंक कलर के सलवार सूट और मैचिंग दुपट्टा में नजर आ रही है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

उन्होंने लो बन और न्यूट्रल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। उनके माथे पर लाल तिलक और गले में माला पहनी हुई है। बैकग्राउंड में कामाख्या मंदिर नजर आ रहा है। फोटोज को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा, ”आज की सुबह आनंदमय है।


इससे पहले एक बच्चे के रूप में इस मंदिर का दौरा किया था, यादें थोड़ी धुंधली हैं, लेकिन इतने सुंदर दर्शन के लिए धन्यवाद अक्षय दास और राजीव दा।” अर्जुन बिजलानी ने पोस्ट पर कमेंट किया: “प्रसाद लेती आना

Advertisement