Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नीशू आजाद के घर पर हुआ पथराव! बालकनी और किचन में गिरे पत्थर…वीडियो शेयर कर जताई सुरक्षा की चिंता

नीशू आजाद के घर पर हुआ पथराव! बालकनी और किचन में गिरे पत्थर…वीडियो शेयर कर जताई सुरक्षा की चिंता

By Kalpna Pandey 
Updated Date

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बीती रात यूट्यूबर और CJP की कार्यकर्ता नीशू आजाद के घर पर पथराव की घटना ने हलचल पैदा कर दी है। नीशू ने इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और उसके सर्मथकों पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कुछ लोग नीशू के घर पर पत्थर फेंकने लगे। जिससे कई पत्थर घर के किचन बालकनी और गैलरी में जा गिरे। इस अचानक हुए हमले से उनका परिवार काफी घबरा गया।

पढ़ें :- हापुड़ जातीय हिंसा में दलित युवक की मौत पर गरमाई सियासत, मायावती और चन्द्रशेखर की आयी प्रतिक्रिया

रात में घर के बाहर धमकी देते हुए लगाए नारे

नीशू के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उनके घर के बाहर अचानक से कुछ लोग नारे लगाते हुए पत्थर फेंकने लगे जो घर की बालकनी और किचन तक जा गिरे। इसके साथ ही नीशू ने उन लोगों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वीडियो बनाकर सुरक्षा की लगाई गुहार

घर की बालकनी और किचन में पड़े पत्थरों को दिखाते हुए नीशू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। ‘उनके परिवार के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा,’ यह कहते हुए नीशू ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। इतना ही नहीं उनका कहना है कि इसके पहले भी उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा है।

 

सुरक्षा की चिंता करते हुए नीशू आजाद ने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से अपने माता-पिता और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

नीशू आजाद और स्वतंत्र भारद्वाज के बीच किस विवाद ने पकड़ा है तूल?

नीशू आजाद एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। लेकिन असली चर्चा तो उन्होनें CJP के आंदोलनों में सक्रियता से हासिल की। नीशू आजाद और स्वतंत्र भारद्वाज के बीच विवाद की मुख्य वजह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई एक हिंसक झड़प और उसके बाद वायरल हुआ एक पॉडकास्ट वीडियो है।

दरअसल, जून 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीशू आजाद के पिता संजय आजाद अपने मोबाइल से वहां का वीडियो बना रहे थे जिसको लेकर वहां मौजूद हिंदुत्ववादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज और उनके साथियों के साथ संजय कुमार की बहस हो गई। आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथियों ने संजय कुमार के सिर पर लोहे के कड़े जैसी किसी भारी चीज से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। इन तमाम विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक दबाव के बाद  दिल्ली पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया।

पढ़ें :- मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवकों पर अपहरण और दरिंदगी का आरोप
Advertisement