Nissan Magnite Facelift : निसान बहुत जल्द भारत में निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट लेकर आ सकती है। इसकी भारत में टेस्टिंग की जा रही है। संभावना है कि इसे जनवरी 2025 में भारत में लाया जा सकता है। निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की कीमत की बात करें तो इस वर्जन की शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
रिपोर्ट्स के अनुसार, निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर (Exterior and Interior) में हल्के बदलाव के साथ कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसकी हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल, रियर बंपर, अलॉय व्हील्स आदि में बदलाव देखने को मिलेंगे।
इंजन
फेसलिफ्ट वर्जन में मौजूदा एक लीटर का तीन सिलेंडर वाला ही इंजन दिया जाएगा, जिससे 72 हॉर्स पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं टर्बो इंजन से इसे 100 हॉर्स पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल, सीवीटी और एएमटी ट्रांसमिशन (AMT Transmission) के विकल्प भी दिए जाएंगे।