Nissan Magnite Facelift : भारतीय ऑटो बाजार निसान की मैग्नाइट लोकप्रिय SUVs में से एक है। इस कॉम्पैक्ट SUV को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी अब 4 साल बाद कंपनी इसे पहली बार नए अपडेट के साथ लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नई निसान मैग्नाइट 4 अक्टूबर को लॉन्च की जाएगी। हालांकि इससे पहले कंपनी ने मैग्नाइट फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे निसान इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर इसे बुक कर सकते हैं। Magnite facelift की डिलीवरी अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो मैग्नाइट फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह ही दमदार 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।
कीमत
कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।