Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Nissan Tekton Launched : टेक्टॉन SUV दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च , जानें लुक और कीमत

Nissan Tekton Launched : टेक्टॉन SUV दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च , जानें लुक और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nissan Tekton Launched :  दुनिया की दिग्गज आटो निर्माता कंपनी निशान अपनी नई Tekton SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। टेक्टॉन SUV अपने साथ दमदार लुक के साथ फीचर्स की लंबी लिस्ट लेकर आई है। इसका डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है, इसलिए इसे Baby Patrol का नाम भी दिया गया है।
वहीं कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को लिखा पत्र, पूछा क्या E20 से होने वाले नुकसान की कार कंपनियां करेंगी भरपाई?

एडवांस्ड फीचर्स
इस SUV में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी के मामले में भी Tekton ने 5-स्टार रेटिंग के साथ अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

बुकिंग
नई Nissan Tekton की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होने वाली है।

फीचर्स
Nissan Tekton का डिजाइन काफी दमदार और अट्रैक्टिव है. इसके आगे की तरफ बड़ी ग्रिल, LED हेडलाइट्स और C-शेप DRLs दिए गए हैं. इसका बड़ा फ्रंट बंपर और उभरी हुई लाइनों वाला बोनट SUV को मजबूत लुक देता है। बोनट पर बड़े अक्षरों में Tekton का नाम भी लिखा हुआ है।

अलॉय व्हील्स और कलर ऑप्शंस
साइड से देखने पर इसमें बड़े व्हील आर्च और 18-इंच के अलॉय व्हील्स नजर आते हैं। पीछे की तरफ अलग डिजाइन वाले टेललैंप, मजबूत दिखने वाला बंपर और टेलगेट पर Nissan का लोगो मिलता है। कंपनी ने Tekton को कुल 11 कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिनमें 6 सिंगल-टोन और 5 डुअल-टोन कलर शामिल हैं।

पढ़ें :- Viksit Bharat Conclave : नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी चुनौती, बोले-वे एक भी गाड़ी का नाम बताएं जिसे E20 से हुई हो परेशानी

दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का मिलता है ऑप्शन
Nissan Tekton को दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। इसका पहला इंजन 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट है, जो 100hp की पावर और 166Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

163hp की पावर
यह इंजन उन ग्राहकों के लिए है, जो रोजाना शहर में इस्तेमाल के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं। दूसरा और ज्यादा पावरफुल ऑप्शन 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का है। यह इंजन 163hp की पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि 1.3-लीटर टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

Advertisement