पटना। बिहार में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे नीतीश कुमार कैबिनेट (Nitish Kumar Cabinet) विस्तार होना है। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी ने बिहार यूनिट के पास मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की लिस्ट भेज दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले BJP कोई नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। सीएम नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए। जेडीयू (JDU) की लिस्ट भी तैयार बताई जा रही है। जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेना है, उन्हें पटना में रहने के लिए कहा गया है।
गया दौरे पर हैं राज्यपाल
बता दें कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर (Governor Rajendra Arlekar) आज गया के दौरे पर हैं। वह दोपहर तक पटना लौटेंगे। इससे पहले नीतीश ने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है। माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हो सकती है।
बनाए जा सकते हैं 27 और मंत्री
पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला
बता दें कि फिलहाल नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) में कुल 9 मंत्री हैं। इसमें बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया था। बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) में कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। अभी नीतीश कुमार सहित 9 मंत्री हैं। यानी कैबिनेट में 27 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।