पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की तारीख खत्म होते ही अब सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से की। यहां उन्होंने एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाएं की। जिले के मीनापुर हाई स्कूल मैदान में उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह
सीएम नीतीश मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे , जहां उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जब रमा निषाद मंच पर पहुंचीं तो सीएम ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। इस दौरान JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मंच पर मौजूद थे। झा ने सीएम से कहा कि माला हाथ में दीजिए, लेकिन नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए रमा निषाद को माला पहनाई और बोले हाथ में कह रहा है, ई गजब आदमी है भाई।
बीजेपी प्रत्याशी रमा निषाद को पहनाई माला
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर हाई स्कूल मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा का संबोधित करने के दौरान सीएम नीतीश ने बीजेपी प्रत्याशी रमा निषाद को माला पहना दी। जो महिलाओं को सम्मानित करने की परंपरा के विपरीत रही है।दरसअल महिलाओं के हाथ में माला देखकर सम्मानित किया जाता है, लेकिन सीएम ने माला लिया और महिला उम्मीदवार को पहनानाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इसी दौरान संजय झा ने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सीएम ने हाथ पीछे किया फिर आगे बढ़े रमा निषाद को गले मे माला पहना दी।
‘हाथ में कह रहा है, गजब आदमी हैं भाई’
पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
हाथ पकड़ने पर नीतीश ने मुस्कुराते हुए संजय झा हल्की फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने संजय झा से कहा ‘ई गजब आदमी है भाई, हाथ क्यों पकड़ते हो। नीतीश कुमार ने संजय झा की बात अनसुनी कर माला पहना दी और कहा ‘हाथ में कह रहा है, गज़ब आदमी हैं भाई!. माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नीतीश कुमार, बोले- महिलाओं ने हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अब तक महिलाओं के लिए ऐसा किसी और ने नहीं किया। पिछले सात सालों में हमने महिलाओं के लिए जो किया है, वह किसी और ने नहीं किया। कुछ लोगों को सिर्फ़ अपनी पत्नियों या अपने परिवारों की चिंता थी।
तेजस्वी ने लिखा- सीएम अगर स्वस्थ है तो…
ई गजब आदमी है भाई!!!
पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी
मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ है तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है? #Bihar pic.twitter.com/Xhit9l37Ib
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 21, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज सका है. तेजस्वी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ई गजब आदमी है भाई!!! मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ है तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है? वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए यह भी कह रहे हैं कि आखिर सीएम को कोई सार्वजनिक मंच से क्या करना है, क्या नहीं करना है… कैसे समझा रहा है।