नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव (संचार) व संसद सदस्य जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।
पढ़ें :- बुशरा बानो के ट्रांसफर पर अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल: UPSC अभ्यर्थियों से वीडियों में IPS ने ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जजाकल्लाह’ कहा था
बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी।
बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे… https://t.co/v47tQ8ykaw
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 28, 2024
पढ़ें :- भारत और पाक नौसेना के जहाज समुद्र में भिड़े , पाकिस्तानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय ने किया तलब