Nitish Kumar Resigned : बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रविवार को जेडीयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैठक के बाद नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
पढ़ें :- यूपी में 1 से 20 नवंबर तक VB-G RAM G योजना के कार्य बंद, जानें- क्यों लिया गया फैसला
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को जेडीयू विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, ‘अब साथ रहना मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है।’ जेडीयू बैठक के बाद वह राजभवन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। एक समाचार एजेन्सी की खबर के मुताबिक राजभवन में नीतीश कुमार ने राज्यपाल सेमुलाकात की। इस उन्होंने राज्यपाल से कहा, ‘हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है।’
माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर @rajendraarlekar ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का त्यागपत्र स्वीकार किया तथा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा। pic.twitter.com/t5mo95pYKp
— Raj Bhavan, Bihar (@GovernorBihar) January 28, 2024
पढ़ें :- MP Rajya Sabha By-Election : मध्य-प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली
वहीं, बिहार राजभवन की ओर से नीतीश कुमार के इस्तीफे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। बिहार राजभवन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का त्यागपत्र स्वीकार किया तथा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा।’ माना जा रहा है कि इस बाद शाम 4 बजे नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।