Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता…प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता…प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग होगी। इससे पहले सभी एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले भी हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडिया को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

प्रियंका गांधी ने एक वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता। इतनी सत्ता, मीडिया और झूठ के भारी-भरकम प्रचारतंत्र के बावजूद जागरूक जनता सारी सच्चाई समझ रही है क्योंकि सच वह नहीं जो दिखाया जा रहा है, सच वह है जो जनता जी रही है। जनता की यही जागरूकता जमीनी लहर में तब्दील हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है।

Advertisement