Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा की 28 मंजिल हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, 12वीं मंजिल से उठीं लपटें

नोएडा की 28 मंजिल हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, 12वीं मंजिल से उठीं लपटें

By Harsh 
Updated Date

नोएडा:  नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवीवाय काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर बने एक फ्लैट में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई दिया। आग की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरकर बाहर निकलने लगे। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पढ़ें :- सतना में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

ऊंची मंजिल पर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी सीधे 12वीं मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहा था। इसके बाद हाइड्रोलिक क्रेन मंगाई गई और बिल्डिंग में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। साथ ही आसपास की इमारतों से भी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली की CM 'रेखा गुप्ता' ने किया ऐलान- अब 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे नए हॉस्टल, साथ ही PG की सुरक्षा पर भी कसेगा शिकंजा
पढ़ें :- जिस बेटे के लिए नौकरी तक छोड़ दी, उसी ने बुढ़ापे में तोड़ी पिता की टांग
Advertisement