Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News: लॉजिक्स मॉल के अंदर आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Noida News: लॉजिक्स मॉल के अंदर आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

By शिव मौर्या 
Updated Date

Noida News: नोएडा के लॉजिक्स मॉल के अंदर आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है मॉल के अंदर एक शोरूम में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों और नोएडा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने आनन फानन में मॉल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना सेक्टर-24 के अंतर्गत आने वाले लॉजिक्स मॉल के अंदर स्थित एक कपड़े के शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची करीब दस दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, मॉल के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया गया है।

जैसे ही मॉल में धुआं भरना शुरू हुआ, वैसे ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद 4 और गाड़ियां वहां पहुंच गईं। इस घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मॉल के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हैं।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement