नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में अपने डांस सीक्वेंस से तहलका मचा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव्स से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया और आज इस आर्ट में उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता है। बड़ी फिल्मों के बीच में एक्ट्रेस के आइटम सॉन्ग को तड़का लगाकर ऑडियंस को आकर्षित करने की कोशिश की जाती है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
नोरा ने फ्री में किया काम
हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के कई राज खोले। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (Indian Film Festival of Melbourne 2024) में राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ने बताया कि जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का पॉपुलर गाना दिलबर जिस पर आज पूरा बॉलीवुड थिरकता है उसके लिए उन्हें पैसे ही नहीं दिए गए थे। ये गाना काफी ज्यादा हिट था और यूट्यूब पर इसको लाखों बार देखा गया।
अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए नोरा ने बताया कि ये एक ऐसा समय था जब उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। नोरा ने बताया कि वो अपना सामान बांधकर इंडिया छोड़ने का फैसला कर चुकी थीं जब उनको ‘दिलबर’और ‘कमरिया’ गाने के लिए कॉल आया।
नोरा ने कहा कि उन्होंने पहले “कमरिया” के लिए शूटिंग की और उसके दो हफ्ते बाद ही “दिलबर” गाने के लिए काम किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पैसे की सख्त जरूरत थी, लेकिन उस वक्त पैसे कमाने के लिए उन्होंने काम नहीं किया क्योंकि वो खुद को साबित करना चाहती थीं। नोरा ने बताया कि ‘दिलबर’ गाने को लिए उन्होंने सभी डांसर्स को एक हफ्ते तक खुद ट्रेनिंग दी ताकि स्टेप्स को मिलाया जा सके। इसी इंटरव्यू में नोरा ने बताया कि दिलबर गाने के लिए मेकर्स ने उन्हें बहुत ही छोटा ब्लाउज पहनने के लिए दिया था क्योंकि वो उन्हें सेक्सुलाइज करना चाहते थे। हालांकि एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया था।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
नोरा ने मेकर्स से साफ कहा कि वो ये ब्लाउज नहीं पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे पता है कि आप मुझे कामुक दिखाना चाहते हो, मैं समझती हूं ये सेक्सी गाना है लेकिन इसे अश्लील नहीं बनाना चाहती। फिर उन्होंने मेरे लिए नया ब्लाउज बनवाया।