लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ के सुलतानपुर आगमन पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर के शाखा मंत्री सह सहायक मण्डलमंत्री लखनऊ पंकज दुबे ने बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही सुलतानपुर उपमंडल में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कर्मचारियों की समस्याओं में ट्रैकमेंटेनरो को साइकिल अनुरक्षण भत्ता का भुगतान न होना, समय पर पदोन्नति न करना, किमैन-मेट को सामान रखने के लिए थैला न देना, पारस्परिक स्थानांतरण में विलम्ब करना, सुलतानपुर विद्युत कार्यालय में पंखा का न होना, सोलर पैनल की बैट्री-इन्वर्टर-स्ट्रीट लाइट का काम न करना, आवासों का मरम्मत सही ढंग से न करना, लोको पायलटों को ड्यूटी करने के लिए आवश्यक टूल किट न होना, लोको पायलट एवं सहायक का 2019-2023 तक का पूर्ण रूप से ओवर टाइम का भुगतान न होना।
मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर ने ज्ञापन सौंपा#NorthernRailwayMazdoorUnionSultanpur #DivisionalRailwayManager #NorthernRailway #Lucknow pic.twitter.com/BwffKuj3bW
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 26, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मंडल रेल प्रबंधक ने ज्ञापन को अपने पास रख लिया और साथ ही सभी मुद्दों को अपने निजी डायरी में स्वयं दर्ज किया एवं समस्याओं से संबंधित अधिकारीयों को तुरंत इसका समाधान कराने को कहा। शाखा मंत्री के साथ संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार, मीडिया सचिव मिथिलेश पाण्डेय, यूथविंग से सियाराम चौरसिया, राकेश गुप्ता, अशोक आर्यन उपस्थित रहे।