India vs Zimbabwe T20I Match Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज कल यानि 6 जुलाई से होने जा रहे है। इसी सीरीज में युवा भारतीय टीम की कप्तानी शुबमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि मेजबान टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी। इस सीरीज में भारत के सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में सारा दारोमदार युवा खिलाड़ियों पर होगा।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- शनिवार 6 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
दूसरा टी20 मैच – रविवार 7 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
तीसरा टी20 मैच – बुधवार 10 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
पढ़ें :- Oppo का नया टैबलेट लॉन्च, 10,050mAh बैटरी और 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन ने खींचा ध्यान
चौथा टी20 मैच – शनिवार 13 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
पांचवां टी20 मैच – रविवार 14 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
कहां देख पाएंगे मैच
जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक सभी मैचों को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे। इसके अलावा भारत में T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।