Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nothing Phone (2) पर मिल रही है 10 हजार रुपये की बम्पर छूट, हाथ से न जानें दे ये सुनहरा मौका

Nothing Phone (2) पर मिल रही है 10 हजार रुपये की बम्पर छूट, हाथ से न जानें दे ये सुनहरा मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Bumper Discount on Nothing Phone 2 : गणतंत्र दिवस पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के Republic Day 2024 Sale में कस्टमर्स को कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस और स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी कड़ी में नथिंग ने फ्लिपकार्ट की इस सेल में अपने स्मार्टफोन Nothing Phone (2) को लिस्ट किया है। इस फोन के 12GB रैम और 128 GB वेरिएंट पर 10 हजार रुपये तक जबर्दस्त छूट मिल रही है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

फ्लिपकार्ट की Republic Day 2024 सेल 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इस सेल में नथिंग फोन (2) के 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर भारी छूट मिल रही है। ऑफर के मुताबिक, 44,999 रुपये की कीमत वाले नथिंग फोन (2) को केवल 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस तरह से सीधे तौर पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा नICICI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 2,000 रुपये की विशेष छूट भी मिल सकती है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये का बोनस डिस्काउंट मिल सकता है। इस फोन को दो कलर वेरिएंट- डार्क ग्रे और व्हाइट में पेश किया गया है।

Nothing Phone (2) के फीचर्स

डिस्प्ले : Nothing Phone (2) मे आपको 6.7-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट + 1600nits पीक ब्राइटनेस)

प्रोसेसर : स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट (12GB रैम + 512GB स्टोरेज)

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

कैमरा : 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा, 32 एमपी फ्रंट कैमरा

बैटरी : 4700mAh बैटरी, 45W PD फास्ट चार्जिंग + 15W वायरलेस चार्जिंग

Advertisement