Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब तो इनके संगी-साथी और समर्थक भी इनसे दूरी बनाने लगे…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

अब तो इनके संगी-साथी और समर्थक भी इनसे दूरी बनाने लगे…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ​​विपक्षी दलों के नेता लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर हमले बोल रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा चुनाव हारने जा रही है। इसके कारण इनके संगी-साथी और समर्थक अब दूरी बनाने लगे हैं। दरअसल, कल को उनका भाजपा से कोई संबंध उजागर न हो जाए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, बीजेपी की हार का एक बड़ा कारण ये है कि इन्होंने जो इलेक्टोरल बाण्ड-चुनावी चंदे; कोरोना वैक्सीन में कंपनी से कमीशन लेने; मणिपुर, पहलवान बेटियों, कर्नाटक काण्ड; मेयर व सूरत में चुनावी धांधली जैसे जो आर्थिक-सामाजिक, राजनीतिक घपले-घोटाले किए हैं उससे भाजपावाले नयी सरकार आने पर कई तरह के अपराधों में जेल जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, इसके कारण उनके संगी-साथी और समर्थक तक अपने सोशल मीडिया से भाजपा को हटा रहे हैं, जिससे कल को उनका भाजपा से कोई संबंध उजागर न हो जाए, नहीं तो उनकी भी जांच होगी… इसी डर से सब दायें-बायें भाग रहे हैं और कुछ भूमिगत हो गये हैं, कुछ घरों में बंद हो गये हैं। साथ ही कहा, अधिकांश भाजपाई पहचाने जाने के डर से वोट डालने ही नहीं निकल रहे हैं…इसीलिए भाजपा वाले शासन-प्रशासन और सरकारी तंत्र के साथ मिलीभगत करके और गड़बड़झाले से ही चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए सावधान रहें और भाजपा को किसी भी तरह की गड़बड़ी न करने दीजिए।

 

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Advertisement